{"_id":"6ada117a828760cc9a0be175","slug":"a-recommendation-for-the-suspension-of-a-medical-stores-license-has-been-sent-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121966-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस का निलंबन करने की संस्तुति भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस का निलंबन करने की संस्तुति भेजी
Thu, 22 Oct 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
जांच टीम ने दो औषधियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
नई टिहरी। औषधी निरीक्षण टीम ने जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार, अंजनीसैंण, जामणीखाल और हिंडोलाखाल बाजार में स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म को जारी औषधि लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई जबकि टीम ने दो औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया गया कि औषधि लाइसेंस की वैधता, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, एक्सपायरी औषधियों का रखरखाव, भंडारण और नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
टीम ने जाखणीधार क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोंरों का निरीक्षण कर स्टोर के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि चेकिंग के दौरान सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे तो पाए गए, लेकिन अन्य कई अनियमितताएं मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम ने औषधियों का नियमानुसार क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने, आवश्यक अभिलेखों का उचित रखरखाव करने और औषधियों का सुरक्षित भंडारन के आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और औषधि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए औचक निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।