फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A proposal will be sent to the government to open a commercial court in New Tehri.

Tehri News: नई टिहरी में कॉमर्शियल कोर्ट खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेंगे

Fri, 22 May 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 22 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
A proposal will be sent to the government to open a commercial court in New Tehri.
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक बार के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं और वादकारियों (लिटिगेशन) के हितों पर चर्चा की गई। इस दौरान सात नए अधिवक्ताओं को भी बार एसोसिएशन की सदस्यता दिलाई गई। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में कॉमर्शियल कोर्ट नई टिहरी में खोलने के लिए शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजने पर चर्चा की गई। इसके अलावा नए अधिवक्ताओं के लिए आवास की व्यवस्था करने, दिव्यांग वादकारियों के लिए कोर्ट में रैंप बनाने और वाटर फिल्टर की मरम्मत आदि प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान नए अधिवक्ता मदन मोहन पेटवाल, मयंक रावत, शुभम सजवाण, तनुज प्रकाश चंद, शालिनी उनियाल,विदुषी राणा और स्वीटी पंवार को टिहरी बार एसोसिएशन की सदस्यता दी गयी। एसोसिएशन के महासचिव चंद्रभान सिंह राणा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सह सचिव कविता भट्ट, कोषाध्यक्ष पावना, अधिवक्ता प्रेम सिंह बंनगाईं, हरपाल सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह डोटियाल, प्रेम सिंह बिष्ट, बीना राणा, मृदुला जैन, महालक्ष्मी डंगवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह सजवाण, विनय सेमवाल, महावीर उनियाल, अरबिंद खरोला, राजेंद्र असवाल, केशर सिंह राणा, आनंद सिंह बेलवाल, शांति भट्ट, ज्योति भट्ट, जगजीत सिंह नेगी, सरोप सिंह जड़धारी, राजपाल सिंह मियां, चंद्र सिंह गुसाईं, सोहन सिंह रावत, स्वराज्य सिंह पंवार, बेणी माधव शाह और अजय रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed