{"_id":"16-78758","slug":"Tehri-78758-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष बीएड कालेजों ने भी सौंपी विवि को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष बीएड कालेजों ने भी सौंपी विवि को रिपोर्ट
Tehri
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेज हरकत में आ गए। सभी 28 बीएड कॉलेजों ने अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप दी है। एक सप्ताह में विवि कॉलेजाें की रिपोर्टों का अध्ययन कर बीएड परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर देगा।
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 28 बीएड कॉलेजों ने सत्र 2013-14 में मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर अभ्यर्थियों को स्वयं प्रवेश दिया था। एनसीईटी के नियम के अनुसार सितंबर माह में 210 दिन का शैक्षणिक कार्य पूरा हो चुका है, लेकि न कालेजों की ओर से छात्रों का विवरण उपलब्ध न कराने पर विवि परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं कर पा रहा था। सभी कॉलेजों को विवि प्रशासन ने 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने की अंतिम डेट लाइन दी थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के आठ दिन बाद भी चार कॉलेजों ने रिपोर्ट नहीं दी। विवि के उप कुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि चार कॉलेजों ने अपने दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। सभी कॉलेजाें की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद बीएड परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।