फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हनुमान चौक पर लगाया जाम

हनुमान चौक पर लगाया जाम

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Tehri
Tehri Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। एसडीएम के ओर से बिना पूर्व सूचना के चलाए गए व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान के खिलाफ व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एसडीएम और छापेमारी टीम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हनुमान चौक पर शाम साढे़ चार बजे जाम लगा दिया। शाम पौने सात बजे तक भी प्रशासन की ओर से कोई वार्ता के लिए नहीं पहुंचने पर उन्होंने मंगलवार को डीएम से इस बाबत वार्ता करने का निर्णय लिया और जाम खोल दिया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासन की टीम में नगरक्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर पालीथिन, तंबाकू उत्पाद जब्त कर डेढ़ दर्जन व्यापारियों का चालान काटा। इसके विरोध में व्यापार मंडल ने साढ़े चार बजे हनुमान चौक में जाम लगा दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना एवं व्यापारियों के साथ बैठक किए बिना अभियान चलाया है। आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान एसडीएम ने कई व्यापारियों के साथ अभद्रता की। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, बौराड़ी के अध्यक्ष गंगाधर चमोली, मायाराम थपलियाल ने कहा कि प्रशासन छापेमारी के नाम पर व्यापारियों को उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने जब्त किए गए सामान को संबंधित व्यापारी को लौटाने, छापेमारी से पहले व्यापारियों के साथ बैठक करने की मांग की।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में विनोद रतूड़ी, कर्म सिंह तोपवाल, प्रकाश डोभाल, अब्दुल अतिक, राजेश जुयाल, श्रीपाल चौहान, प्रताप नेगी, राजेश भट्ट, अतर सिंह नेगी, हरिकृष्ण लांबा, भगवान सिंह पंवार, शक्ति डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दुकानों पर मारा छापा
एसडीएम अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में नई टिहरी एवं बौराड़ी में आकस्मिक छापामारी कर 20 दुकानों से तंबाकू निर्मित सामग्री जब्त कर दो हजार छह सौ 70 रुपये का जुर्माना वसूला। टीम ने केंद्रीय विद्यालय, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, पीआईसी, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के सौ मीटर की परिधि में धूम्रपान पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार सतीश कुमार, पालिका के ईओ एमएल शाह, विहित प्राधिकारी आरएस पाल, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, पुलिस निरीक्षक अशोक कश्यप मौजूद थे।



फोटो
जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने पर जोर
नई टिहरी। जिला कार्यालय में तंबाकू नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के सौ मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्रकार का तंबाकू निर्मित सामग्री के प्रदर्शन एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसको रोकने के लिए छापे भी मारे जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को नवंबर में ब्लाकों एवं जिलास्तर पर कार्यशाला आयोजित कर पुलिस विभाग को चालान काटने की रसीद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी, बीईओ चंबा उपेंद्र पंडित, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, होटल एसोसिएशन के लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, राड्स के सुशील बहुगुणा, ईओ एमएल शाह, विहित प्राधिकारी आरएस पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed