{"_id":"16-78604","slug":"Tehri-78604-16","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुआवजा देने की मांग पर अड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा देने की मांग पर अड़े
Tehri
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पंप स्टोरेज प्लांट का कार्य कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत पर गुस्साए परिजनों और व्यापारियों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर कंपनी गेट खांडखाला में धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। कंपनी प्रबंधन की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद और नौकरी देने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
शुक्रवार को एचसीसी में कार्यरत निर्देश कुमार पुत्र फूल सिंह ग्राम पाडली, थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले वह काम करते हुए गिर गया था, जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई थी। बावजूद उसे इलाज के लिए छुट्टी नहीं दी गई। शनिवार सुबह व्यापारियों ने मृतक आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर कंपनी गेट खांडखाला में धरना शुरू कर दिया। कंपनी के प्रोजेक्ट कंट्रोलर हेड संजय गोरे और मैकेनिकल हेड एसके ठाकुर के साथ काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रबंधन ने मृतक आश्रित को पांच लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई। परिजनों की मांग पर कंपनी को शव मुरादाबाद ले जाने के लिए 20 हजार रुपये और दो वाहन की व्यवस्था करानी पड़ी। वार्ता में थौलधार कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष रिंकू, मनोज पंवार, गोपाल रतूड़ी, विनोद अरोड़ा, मुकेश, विक्की, विपिन कुमार आदि शामिल थे।