{"_id":"16-78537","slug":"Tehri-78537-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंशकालिक दाईयों का मानदेय बढ़ाएं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंशकालिक दाईयों का मानदेय बढ़ाएं’
Tehri
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला किसान सभा के नेतृत्व में आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कार्यरत अंशकालिक दाईयों के सम्मेलन में सात वर्ष बाद भी मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि दाईयां चार सौ रुपये मानदेय पर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन सरकार उनके मानदेय को नहीं बढ़ा रही है। किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने कहा कि अगस्त में की गई हड़ताल के चलते सीएमओ ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया था। बावजूद मांगों का निराकरण नहीं हुआ है। उन्होंने 27 अक्तूबर को सीएम को पोस्टकार्ड भेज कर दिवाली बोनस एवं मानदेय वृद्धि करने की मांग से अवगत कराने का निर्णय लिया है। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए पार्वती खाती को अध्यक्ष, पुष्पा सेमल्टी सचिव, सुरजा आर्य कोषाध्यक्ष, रश्मि नेगी, कांता चमोली को सहसचिव, पुष्पा थपलियाल, आशा रावत को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन