{"_id":"16-78399","slug":"Tehri-78399-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीए बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीए बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश
Tehri
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हुए डेढ़ साल बीत चुके हैं, लेकिन शिक्षकों को टीए बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। जौनपुर के शिक्षक धनवीर सिंह रावत, मायाराम चमोली, योगेंद्र उनियाल ने बताया कि मतदान से पूर्व दो बार उन्हें प्रशिक्षण के लिए नई टिहरी बुलाया गया था जिसमें सर्वाधिक शिक्षक जौनपुर के थे। शिक्षकों को 200 रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था, लेकिन अभी तक टीए बिलों का अवशेष भुगतान नहीं किया गया है। जल्द अवशेष का भुगतान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव डयूटी पर गए कर्मियों को साढे़ चार लाख का भुगतान होना शेष रह गया है। धन उपलब्ध कराने के लिए आयोग को पत्र भेजा गया है।