{"_id":"16-78321","slug":"Tehri-78321-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा कार्यक्रम पर 16 को लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा कार्यक्रम पर 16 को लगेगी मुहर
Tehri
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन से संबद्ध 28 स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों की परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित हो जाएगी। 25 कालेजों की ओर से अभी तक मैनेजमेंट कोटे की सीटों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने से विवि परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं कर पा रहा था। 16 अक्तूबर को सभी कालेजों के निदेशकों को पत्रावलियों के साथ बैठक में बुलाया गया है।
बीएड कालेजों की परीक्षाओं को समय पर कराने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने कमर कस ली है। विवि से संबद्ध 28 बीएड कालेजों में से केवल 3 कालेजों ने प्रबंधकीय सीटों का लेखा जोखा देने के साथ ही अन्य जानकारी उपलब्ध कराई है। विवि के पास 25 बीएड कालेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों और एनसीटीई की गाइड लाइन के अनुसार न्यूनतम 210 दिनों की कक्षाओं की अनिवार्यता के कागजात उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इन जानकारी के बिना विवि परीक्षा कार्यक्रम तय नहीं कर सकता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने 16 अक्तूबर को सभी कालेजों के निदेशकों को संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने को कहा है। उप कुलसचिव हंसराज बिष्ट ने बताया कि विवि ने परीक्षा कार्यक्रम तय कर लिया है। कालेजों को सिर्फ छात्रों की संख्या और उसके प्रवेश संबंधी पत्रावलियां उपलब्ध करानी है।