{"_id":"16-62239","slug":"Tehri-62239-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षितों की शुरू हो नियुक्ति प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षितों की शुरू हो नियुक्ति प्रक्रिया
Tehri
Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नियमित बीटीसी प्रशिक्षितों ने सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य और साकेत बहुगुणा को ज्ञापन देकर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि जून 2012 में नियमित बीटीसी का एक बैच पास आउट हो चुका है। लेकिन उन्हें नियुक्ति देने के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने उत्तराखंड सहित 13 राज्य को आरटीई के तहत प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाए। चयनित शिक्षकों को 2015 तक टीईटी पास कराया जाए। मगर शासन स्तर पर भी इस दिशा में कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन पर मोहन अंजवाल, धनीराम उनियाल, सौकिन आर्य, पदमदत्त उनियाल, ऊषारानी, शकुंतला, पूजा और विनोद शाह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन