{"_id":"16-57433","slug":"Tehri-57433-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
Tehri
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वन और राजस्व विभाग को 15 दिन में अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा है। जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। वन और राजस्व विभाग की भूमि पर जहां भी अतिक्रमण है, उसे हटाने की कार्रवाई शुरू कर कब्जे में लेना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि लीज पर दी गई भूमि की जांच भी करें कि जिस उद्देश्य के लिए दी गई भूमि उसके अनुरूप उसका प्रयोग हो रहा है, कि नहीं। दूसरे उपयोग के लिए भूमि का प्रयोग करने पर कार्रवाई करें। उन्होंने भूमि संबंधी दस्तावेजों का डाटाबेस तैयार करने को कहा। बैठक में डीएफओ मुकुल जोशी, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, एसएल सेमवाल, दयाराम शर्मा और बृजेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन