फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मंत्री को पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए थी बात:पंवार

मंत्री को पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए थी बात:पंवार

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/ रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल फिर दोराहे पर है। अध्यक्ष ने पार्टी कोटे से सरकार में मंत्री प्रीतम पंवार को अपनी बात पार्टी फोरम पर रखने की नसीहत दी है। उन्होंने दल की ओर से मूल निवास मामले में 10 जनवरी के प्रदेश व्यापी बंद के लिए समर्थन देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नई टिहरी और घनसाली में पत्रकार वार्ता में यूकेडी अध्यक्ष पंवार ने कहा कि दल ने मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र के लिए 1950 को आधार वर्ष मानने की मांग की है। इसके लिए 10 जनवरी को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार को अपनी बात पार्टी फोरम में रखनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा न कर उन्होंने अनुशासनहीनता की है। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन पाठक, विक्रम नेगी, विजय पंवार, मकान सिंह रावत, रमेश रतूड़ी, बृजकिशोर थपलियाल मौजूद थे।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में यूकेडी ने मूल निवास की कट आफ डेट वर्ष 2000 करने के विरोध में 10 जनवरी को प्रदेश बंद के लिए सभी वर्गों से समर्थन मांगा है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताआें ने कहा कि एक ओर गैरसैंण को स्थायी राजधानी की बात कही जा रही है, दूसरी ओर देहरादून में भी विधान भवन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में एसपी पुरोहित, किशोरी नंदन डोभाल, देवेंद्र चमोली, जितार सिंह जगवाण, सुभाष मोंगा, चंद्रमोहन गुसाईं, रजनी गौड़, विजया देवी और पंचम सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मुखिया की कार्यप्रणाली से हुई स्थिति खराब
पौड़ी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वयं को असली यूकेडी बताने वाले दल के मुखिया की कार्य प्रणाली से ही स्थिति खराब हुई है। दल के मंत्री प्रीतम पंवार ने भी यह बात स्पष्ट कर दी है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय दल को मजबूत करने के लिए फिर से एकजुट होने की जरूरत है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोगों को क्षेत्रीय दल के महत्व के बारे में भी समझाया जाएगा। बैठक में दिनेश भारती, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन, विजय गुसाई, सोहन सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed