फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बेनतीजा रही वार्ता, जांच के बाद काम कराने पर अड़े

बेनतीजा रही वार्ता, जांच के बाद काम कराने पर अड़े

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में निर्माण कार्य को लेकर चल रहे विवाद सातवें दिन भी नहीं सुलझ पाया है। बृहस्पतिवार को सीपीडब्लूडी के इंजीनियर के साथ हुई छात्रों की बैठक बेनतीजा रही। छात्रोें ने विशेषज्ञ जांच टीम से जांच के उपरांत ही काम शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन

इन दिनों बादशाहीथौल परिसर में सड़कों का निर्माण, भवनों का मरम्मत कार्य तथा रंग रोंगन का कार्य चल रहा है। छात्र संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले उन्होंने निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर परिसर में चल रहे सभी कार्य बंद करा दिए थे। बृहस्पतिवार को एसआरटी परिसर के अधिकारियों, सीपीडब्लूडी के अधिकारियों और छात्र संघ पदाधिकारियोें की त्रिपक्षीय वार्ता हुई। परिसर के निदेशक प्रो.डीएस कैंतुरा ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण में भ्रष्टाचार दिखा तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीपीडब्लूडी के एई सुरेश पाल सैनी ने कहा कि मानकों के तहत ही कार्य हो रहा है। जल्द ही जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम कैंपस में आएगी। लेकिन छात्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्य करने दिया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष कुशवीर तड़ियाल, सचिव गणेश लखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष अजय कठैत, धनवीर पुरुसोड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed