{"_id":"16-53359","slug":"Tehri-53359-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरी के नाम रहा उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरी के नाम रहा उद्घाटन मैच
Tehri
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर प्रखंड के भैंगा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गैरी क्रिकेट क्लब के नाम रहा।
भैंगा में आयोजित रैका ओपन टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया। उन्होंने सिल्यारी में मिनी बैंक खुलने और हलेथ में झूला पुल निर्माण किए जाने की घोषणा की। साथ ही टूर्नामेंट आयोजकों को पांच हजार रुपये की धनराशि भी दी। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों के मध्य भूमि संबंधी विवाद सुलझ गया, तो भैंगा में मिनी स्टेडियम निर्माण किया जाएगा। टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच ग्वाड-गैरी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर ग्वाड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर में ग्वाड की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए गैरी की टीम ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र दुमोगा ने कहा कि जीत सिर्फ एक ही टीम को मिलनी है। इसलिए प्रतियोगिता में खेल भावना होनी जरूरी है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, कुलदीप पंवार, आनंद सिंह रावत, ज्ञान सिंह बिष्ट, जोत सिंह बिष्ट, आयोजन समिति के राकेश बिष्ट, शूरवीर सिंह बिष्ट, भाग सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।