फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   शहीद की मां 19 से करेंगी आमरण अनशन

शहीद की मां 19 से करेंगी आमरण अनशन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य आंदोलनकारी शहीद गंभीर सिंह कठैत का स्मारक आठ वर्ष बाद भी नहीं बन पाया है। प्रदेश के दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी निर्माणदायी संस्था सुस्त पड़ी है। जिससे व्यथित शहीद की मां ने 19 नवंबर से कलक्ट्रेट परिसर में बेमियादी आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बौराड़ी चौराहे पर आंदोलनकारी शहीद कठैत का स्मारक बनाकर मूर्ति लगाने की मांग की जाती रही है। जिस पर 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने स्मारक बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद स्मारक बनाकर एक मूर्ति स्थापित की गई थी, लेकिन उसमें कई खामियां होने से शहीद के परिजनों ने आपत्ति जताई थी। आंदोलनकारी शहीद की माता राजेश्वरी देवी कठैत ने बताया कि वह लगातार स्मारक बनाने और शहीद की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे व्यथित होकर 19 नवंबर से कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक स्मारक का निर्माण और मूर्ति नहीं लगाई जाती है, अनशन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed