फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   81 crore for tourism development will center.

पर्यटन विकास को केंद्र देगा 81 करोड़

Mon, 10 Oct 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी।
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी। Updated Mon, 10 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन

 केंद्रीय संयुक्त सचिव (पर्यटन) सुमन बिला ने टिहरी बांध की झील में मेगा पर्यटन सर्किट के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन विकास की योजनाओं को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सोमवार को टिहरी पहुंचे केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कोटी कालोनी साहसिक खेल अकादमी, छात्रावास, इको हट्स, फ्लोटिंग हट्स, बार्ज बोट, फ्लोटिंग मरीना, एडवेंचर सेंटर समेत पर्यटन विकास की भावी संभावनाएं तलाशी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से झील एवं आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसी योजना के तहत झील के आसपास के गांवों को सड़क से जोड़ने, चंबा और नई टिहरी में पार्किंग, रानीचौरी में ईको पार्क सहित अन्य कार्यों के लिए जल्द 81 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोटीकालोनी में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी इंदुधर बौडाई ने कोटीकालोनी सहित अन्य स्थानों पर किए जा रहे कार्यों एवं संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि झील के आसपास के क्षेत्रों में नियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, पर्यटन विभाग के कंसलटेंट यतेंद्र ममगाईं, वैभव प्रकाश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed