फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   330 bed Kovid Care Center ready in Bipuram too

बीपुरम में भी 330 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार

Sat, 30 May 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
330 bed Kovid Care Center ready in Bipuram too
जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम को भी 330 बेड क्षमता का कोविड केयर सेंटर बनाने का फैसला लिया है। जिले में अब तक 31 हजार प्रवासी लौट चुके हैं। प्रशासन को 10 हजार और प्रवासियों के लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार में 250 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जिसे देखते हुए टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम में भी 330 बेड क्षमता का कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में 950 प्रवासियों को मुनिकीरेत के 11 शिक्षण संस्थानों में रखा गया है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी प्रशासन ने कर ली है। उन्हें भी क्वारंटीन किया गया है। घनसाली और लंबगांव क्षेत्र में 100-100 लोगों के रुकने के लिए होटल, रेस्टारेंट और प्रशिक्षण संस्थानों में व्यवस्था बनाई गई है। अभी तक 41 हजार प्रवासियों ने टिहरी जिले में आने के लिए ऑन लाइन आवेदन किया था, जिनमें से 31 हजार लोग पहुंच चुके हैं। 74 कोरोना पॉजिटिव में 72 लोगों की स्थिति सामान्य है। दो पॉजिटिव महिलाओं को सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उन्हें दून अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed