फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   20 pre-fabricated and pre-cast toilets ready

20 प्री-फैब्रिकेट और प्री-कास्ट शौचालय बनकर तैयार

Thu, 21 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
20 pre-fabricated and pre-cast toilets ready
पालिका क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में 20 प्री-फैब्रिकेटेड और छह प्री-कास्ट शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में यह शौचालय प्रयोग में लाए जाने शुरू हो जाएंगे। इन दिनों शौचालयों में पानी के कनेक्शन, टंकी, वाशबेसिन लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। नई टिहरी और बौराड़ी में 30-30 लाख से दो हाईटेक शौचालय निर्माण करने को पालिका को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

मास्टर प्लान के तहत बसाए गए नई टिहरी क्षेत्र में अब तक सार्वजनिक शौचालयों की सबसे अधिक दिक्कतें थी। खासतौर पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान पाने के लिए पालिका ने प्रत्येक चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया है। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि छह फाइबर सीट वाले प्री-कॉस्ट शौचालय पालिका ने राज्य वित्त से तैयार किए हैं जिन्हें डायजर, खांडखाला और कोटी कालोनी में बनाया गया है। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 12 लाख की लागत से 20 प्री-फैब्रिकेट शौचालय दो-दो की संख्या में तहसील कार्यालय, एसबीआई मुख्यालय, शहीद पार्क, सुमन मार्केट, मीट मार्केट, पीजी कॉलेज, साईं चौक, ढुंगीधार, इको पार्क, बीपुरम बस अड्डे में लगाया है। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने और स्वच्छ भारत रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान पर लाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। नगरवासियों को हर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पालिका प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed