{"_id":"663783f754ca69dd5b0acb51","slug":"20-families-of-dhanaulti-potato-farm-area-are-yearning-for-water-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-106632-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: धनोल्टी आलू फार्म क्षेत्र के 20 परिवार तरस रहे पानी के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: धनोल्टी आलू फार्म क्षेत्र के 20 परिवार तरस रहे पानी के लिए
Sun, 05 May 2024 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 05 May 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी आलू फार्म के आसपास के घरों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के तहत आधी-अधूरी पाइप लाइन बिछाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए लोगों ने जल संस्थान से पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द पूरा कर पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल ने बताया कि आलू फार्म के आसपास लगभग 20 परिवार निवासरत हैं। सभी घरों तक जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है। देवेंद्र बेलवाल, कुलदीप नेगी, विक्रम दास, सुदामा दास ने शासन-प्रशासन से जल जीवन मिशन का कार्य पूरा करने की मांग की है।
जेई अरविंद सजवाण ने बताया कि आलू फार्म का यह क्षेत्र पहले जल निगम के अधीन था। कुछ समय पहले जल संस्थान को हैंडओवर किया गया है। आलू फार्म पर सुरकंडा पंपिंग पेयजल योजना से पेयजल लाइन पहुंचाई जा रही है, जिसमें टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही धनोल्टी के आलू फार्म में पेयजल लाइन पहुंचाई जाएगी।