{"_id":"67b5c7549cb926da610f4b1e","slug":"15881-students-will-appear-for-board-exams-at-135-centres-in-tehri-district-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111163-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी जिले में 135 केंद्रों पर 15,881 छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी जिले में 135 केंद्रों पर 15,881 छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
Wed, 19 Feb 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 19 Feb 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के लिए 10 सेक्टरों में बांटा गया है जिले को 12 उड़नदस्तों की टीम रहेंगी तैनात
नई टिहरी। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होंगी, जिसके लिए टिहरी जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष जिले में 15,881 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। 12 उड़नदस्तों की टीम तैनात की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और पीआरडी जवानों की तैनाती भी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने डायट में केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर एएसपी जेआर जोशी को सतर्क रहने और केंद्रों की परिधि की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
सीईओ एसपी सेमवाल ने बताया कि जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 134 मिश्रित और 1 एकल केंद्र शामिल है। कुल 15 हजार 881 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 8084 छात्र और 7797 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में कुल 7864 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 4021 छात्र और 3843 छात्राएं है। इंटर में कुल 8017 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 4063 छात्र और 3954 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
जिले में कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील या अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल नहीं है। परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिसके प्रभारी शरद अग्रवाल होंगे। आवश्यक जानकारी के लिए उन्हें 9410554775 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य डायट दीपक रतूड़ी, बीईओ घनसाली सुमेर सिंह, देवप्रयाग भास्कर बेबनी और चंबा नरेश कुमार हल्दयानी आदि मौजूद रहे।