{"_id":"5ce18914bdec22077268a1e5","slug":"155828461715-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव पारित
Mon, 20 May 2019 10:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों की मान्यता शीघ्र रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने की मांग की गई।
विज्ञापन
रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि जिले के कई प्राइवेट विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं, लेकिन ऐसे विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के लिए विभागीय अधिकारियों के स्तर पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में निजी स्कूलों में आरटीई का पालन करवाने, प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल और सहायक अध्यापक जूनियर व प्रधानाध्यापक जूनियर स्कूलों में जल्द पदोन्नति शुरू करने, शिक्षकों से 17140 वेतनमान की वसूली बिना नोटिस के न किए जाने व रिकवरी पर रोक, कोटिकरण प्रकरणों की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
जिला मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि पारित प्रस्तावों का ड्राफ्ट डीईओ बेसिक को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। बैठक में विजेंद्र पंवार, रोशन लाल, जयपाल तोमर, मनोरमा मनवाल, रमेश रावत, उत्तम तोपवाल, अजयवीर रमोला, सुंदर पंवार, सीमा रावत, जगदंबा, विशंभरी आदि मौजूद रहे।