{"_id":"5cc332cdbdec225f547139d5","slug":"15562964649-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमियाला बाजार में जाम से नहीं मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमियाला बाजार में जाम से नहीं मिल रही निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। चमियाला बाजार में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन भेजकर जाम की समस्या से निपटने के लिए बाजार में स्थायी ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की।
चमियाला बाजार चारधाम यात्रा मार्ग के साथ कई गांवों का मुख्य बाजार है, जिससे यहां हर दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है और बाजार में दिन में कई बार जाम लग जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, वार्ड सदस्य शिवेंद्र रतूड़ी और हर्षमणि उनियाल ने डीएम और एसएसपी को भेजे ज्ञापन में कहा कि पुलिस जाम खुलवाने में लापरवाही बरतती है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। चारधाम यात्रा सीजन में समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन को देखते बाजार में शीघ्र ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत का कहना है कि नगर में पुलिस के साथ होमगार्ड तैनात किए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों और टैक्सी चालकों से सहयोग की अपील की है।