{"_id":"6a982c3385f617c01f0e7816","slug":"teachers-arrived-at-doni-primary-school-after-the-adms-arrival-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121035-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: दोणी प्राथमिक स्कूल में एडीएम के पहुंचने के बाद आए शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: दोणी प्राथमिक स्कूल में एडीएम के पहुंचने के बाद आए शिक्षक
Wed, 02 Sep 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक और हाईस्कूल दोणी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति, कक्ष-कक्ष, कार्यालय, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान प्राथमिक स्कूल में कार्यरत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। हालांकि एडीएम के वहां पहुंचने के बाद ही दोनों शिक्षक स्कूल में उपस्थित हो गए थे। एडीएम ने इस पर खासी नाराजगी जताते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
दोणी हाईस्कूल में कार्यरत पांच शिक्षकों में से एक अवकाश पर और एक शिक्षक राजकीय कार्य से घनसाली बताए गए। एडीएम ने क्लास रूम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें कई प्रश्न पूछ कर उनका शैक्षणिक स्तर को परखा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
प्रधानाचार्य का पद रिक्त बताए जाने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को रिक्त पद भरने का प्रस्ताव भेजने को कहा। एडीएम ने कहा कि स्कूल का पहला उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करने और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।