{"_id":"5cc1e9eebdec2214065a7a18","slug":"155621227310-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए सुरंग का निर्माण ठप कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए सुरंग का निर्माण ठप कराया
Fri, 26 Apr 2019 09:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल वेदर रोड परियोजना की सुरंग का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। दिखोल और गुल्डी गांव के ग्रामीणों ने प्रतिकर भुगतान की मांग को लेकर सुरंग निर्माण कार्य ठप करा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत नगर के निकट दिखोल गांव से होकर गुल्डी गांव तक सुरंग निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन शुरूआती दौर में ही प्रतिकर भुगतान को लेकर निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। दिखोल गांव के ग्रामीणाें ने एक समान प्रतिकर की मांग को लेकर काम ठप करा दिया है। गांव के उत्तम सिंह रावत ने कहा कि शासन-प्रशासन प्रतिकर वितरण में भेदभाव कर रहा है, जब तक एक समान मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक सुरंग निर्माण शुरू नहीं करने दिया जाएगा। गुल्डी गांव के ग्रामीणों ने भी अभी तक मुआवजा नहीं मिलने पर काम ठप करा दिया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि परियोजना को लिए जा रहे खेतों का सर्वे दोबारा कर जल्द मुआवजा दिया जाए। सड़क निर्माण के मलबे से जो खेत दब रहे हैं, उनका सही मूल्यांकन किया जाए। छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, अमित सजवाण और आशीष सजवाण ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन