फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण अधर में

राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण अधर में

Mon, 22 Apr 2019 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण अधर में
नई टिहरी। चंबा ब्लाक के मखलोगी पट्टी के क्यारी गांव में चार साल बाद भी राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2013-14 से सेवा केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक केंद्र का काम अधूरा पड़ा है। साथ ही निर्माण कार्य में मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग ने वर्ष क्यारी गांव में ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों को संपन्न करवाने के लिए 2013-14 राजीव गांधी सेवा केंद्र स्वीकृत किया था। सेवा केंद्र निर्माण हेतु गांव के भोला दत्त बिजल्वाण ने तीन नाली भूमि निशुल्क दी थी। करीब सात लाख 19 हजार की लागत से सेवा केंद्र बनना था। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने चार लाख 81 लाख ग्राम पंचायत को उपलब्ध करवाई थे, जबकि दो लाख 28 हजार मनरेगा से मिलने थे, लेकिन समय पर बजट की डिमांड नहीं भेजी जाने के कारण बजट नहीं मिल पाया है। अभी भवन पर प्लास्टर, दरवाजे, रंगाई, पुताई समेत अन्य कार्य नहीं हो पाया है। बजट न मिलने से चार साल से ग्रामीणों को राजीव गांधी सेवा केंद्र का लाभ नहीं मिल रहा है। निशुल्क भूमि देने वाले ग्रामीण भोला दत्त बिजल्वाण ने डीएम, सीडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि लंबे समय से भवन निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। साथ ही श्रमिकों का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरएस असवाल का कहना है कि राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है। विभाग से चार लाख 81 लाख दिए गए हैं। अवशेष पैसा मनरेगा से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed