{"_id":"5cbdebd4bdec2213fe5d4a93","slug":"155595061710-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में आए छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में आए छात्र नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में आउट सोर्सिंग से तैनात सुरक्षा कर्मियों को हटाकर पूर्व सैनिकों को ही रखने के निर्णय पर गुस्साए छात्र नेताओं ने परिसर के मुख्य गेट में तालाबंदी कर विरोध जताया है। उन्होंने विवि को फैसले पर पुनर्विचार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्वामी रामतीर्थ परिसर में सुरक्षा का जिम्मा आउट सोर्सिंग से तैनात 23 सुरक्षा कर्मियों के भरोसे है, लेकिन अब विवि ने नए टेंडर जारी कर नई सिक्योरिटी एजेंसी को वर्तमान में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को हटाकर पूर्व सैनिकों को ही रखने के आदेश दिए हैं। छात्र नेताओं ने सुरक्षा कर्मियों को समर्थन देते हुए सोमवार को परिसर के मुख्य गेट में तालाबंदी कर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला के समक्ष विरोध जताया। परिसर निदेशक ने छात्रों को विवि प्रशासन से वार्ता करने का आश्वासन दिया। विरोध जताने वालों में एबीवीपी के प्रदेश संयोजक अक्षत बिजल्वाण, सचिन सजवाण, बृजेश खाती, अंकित सजवाण, प्रदीप सजवाण, दिनेश तड़ियाल, विजय नेगी, अनिल लेखवार आदि शामिल थे। ब्यूरो