{"_id":"5cbc92c3bdec2214505473c6","slug":"155586228114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को टाट-पट्टी में पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को टाट-पट्टी में पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को इस शिक्षा सत्र से टाट-पट्टी पर बैठने से छुटकारा मिल जाएगा। मेज-कुर्सी पर ही अब छात्र-छात्राओं को अक्षर ज्ञान मिलेगा। सभी स्कूलों को मेज-कुर्सी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को 92 लाख की धनराशि जारी की गई है। स्कूलों में नई मेज और कुर्सी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
टिहरी जिले में वर्तमान में 1330 प्राथमिक और 320 जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहे है। सभी विद्यालयों में फर्नीचर की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को 92 लाख का बजट जारी किया गया है। छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षा विभाग ने इन दिनों प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर भेजना शुरू कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एसएस बिष्ट ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक को मेज-कुर्सी के लिए सर्वाधिक 14 लाख 8 हजार 8 सौ, नरेंद्रनगर ब्लॉक को 14 लाख तीन सौ, भिलंगना को 12 लाख 84 हजार दो सौ रुपए की धनराशि जारी की गई है। 15 मई तक सभी विद्यालयों में फर्नीचर पहुंच जाएगा। अभिभावक स्कूल में जाकर फर्नीचर की गुणवत्ता देख सकते है।