{"_id":"5cbb4f60bdec22146d709180","slug":"155577949411114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों को मिलेगे 114 नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों को मिलेगे 114 नए शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले के 114 प्राथमिक विद्यालयों को जल्द ही नए शिक्षक मिलेंगे। भिलंगना ब्लॉक के विद्यालयों को सर्वाधिक 28 और नरेंद्रनगर ब्लॉक को सबसे कम चार शिक्षक मिलेंगे। नए शिक्षकों की तैनाती के बाद भी 38 शिक्षकों के पद रिक्त रह जाएंगे। 31 मार्च को 30 से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। नए शिक्षकों को तैनाती देेने के लिए इन दिनों शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए 3018 आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है।
टिहरी जिले में वर्तमान में 1330 प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे है। लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते लगभग 50 विद्यालय एकल शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे है। 114 शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने जनवरी माह में विज्ञप्ति जारी की थी। जिसके सापेक्ष शिक्षा विभाग को 5018 आवेदन प्राप्त हुए है। इन दिनों आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी कर मेरिट बनाने का कार्य चल रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट ने बताया कि आगामी जून-जुलाई माह तक प्राथमिक विद्यालयों में 114 सहायक अध्यापकों की तैनाती कर दी जाएगी। नए शिक्षकों को दूरस्थ विद्यालयों या फिर एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी। ताकि कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे।