{"_id":"5cb8a302bdec22145c46fa92","slug":"155560429716-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: दुर्गा मंदिर से मूर्ति और घंटियां उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: दुर्गा मंदिर से मूर्ति और घंटियां उड़ा ले गए चोर
Fri, 19 Apr 2019 09:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र घनसाली के अंर्तगत सेंदुल गांव के दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु की मूर्ति और एक दर्जन घंटियां उड़ा ले गए। मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छह माह पूर्व भी मंदिर से घंटियां चोरी हुई थी। जिसका पुलिस आज तक खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
सेंदुल गांव में दुर्गा का मंदिर है। बीती रात को चोर मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में रखी 25 किलो अष्टधातु की मूर्ति, एक दर्जन घंटियां, पीतल और तांबे के बर्तन उड़ा ले गए। चोरी का पता सुबह तब लगा जब मंदिर के पुजारी योगेश्वर प्रसाद मैठाणी साफ-सफाई और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय थपलियाल सेंदुल गांव पहुंचे। मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुदमा दर्ज कर लिया है। छह माह पहले भी मंदिर से आधा दर्जन घंटियां चोरी हुई थी। लेकिन उसका खुलासा न होने पर गांव के लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन
चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्र डंगवाल, प्यार सिंह व एसएस रावत ने पुलिस प्रशासन ने फेरी लगाने वाले और बहारी मजदूरों का सत्यापन करने की मांग की है। कहा पूर्व में ग्यहरागांव के दोणी कालिका मंदिर से घंटियां और दानपात्र चोरी हुआ था। उसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन