फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बबीता की शादी में हाथ बंटाएंगे अंधियारी चापड़ा गांव के लोग

बबीता की शादी में हाथ बंटाएंगे अंधियारी चापड़ा गांव के लोग

Thu, 18 Apr 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
बबीता की शादी में हाथ बंटाएंगे अंधियारी चापड़ा गांव के लोग
कंडीसौड़ (टिहरी)। अंधियारी मय चापड़ा (काथणा) गांव के सभी परिवार बबीता की शादी में हाथ बंटाएंगे। कन्या और वर पक्ष के नाते रिश्तेदारों से बातचीत कर गांव के लोगों ने 28 अप्रैल को चापड़ा गांव के शिव मंदिर में बबीता की शादी करने का निर्णय लिया है। अनाथ हुए बच्चों की मदद को लोग आगे आ रहे है। बृहस्पतिवार को विधायक प्रीतम पंवार चापड़ा गांव के मृतक वाहन चालक महादेव प्रसाद के घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने शासन-प्रशासन के स्तर पर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

16 अप्रैल को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मठियाली गांव के समीप हुई वाहन दुर्घटना में अंधियारी मय चापड़ा गांव के ज्योति प्रसाद जगूड़ी, उनकी पत्नी राजमति देवी और वाहन चालक महादेव प्रसाद की मौत हो गई थी। 28 अप्रैल को ज्योति प्रसाद की बड़ी बेटी बबीता की शादी होनी थी, लिहाजा वे शादी के सामान की खरीददारी को ही चिन्यालीसौड़ जा रहे थे। माता पिता का साया छिन जाने के बाद बबीता और उसकी एक छोटी बहन तथा दो भाइयों के परवरिश की चिंता सभी को सता रही थी। अनाथ बच्चों की शिक्षा, परवरिश और बबीता की शादी के लिए क्षेत्र के सामाजिक संगठन और लोग मदद की मुहिम चला रहे है।
विज्ञापन

अंधियारी की प्रधान उर्मिला देवी के पति पूर्व प्रधान पारशमणी सेमवाल ने बताया कि ग्रामसभा के सभी लोगों ने बबीता की शादी में मदद करने का निर्णय लिया है। वर और कन्या पक्ष के नाते रिश्तेदारों से बातचीत कर 28 अप्रैल को चापड़ा गांव के शिव मंदिर में शादी करने पर सहमति बनी है। तहसीलदार विरेंद्र भट्ट बृहस्पतिवार को दोनों पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने एक-दो दिन के अंतर्गत बैंक खाते में मुआवजा राशि जमा करने का आश्वासन दिया है। बबीता की मदद के लिए पूर्व अपर सचिव सतीश चंद्र बडोनी ने भी आर्थिक सहायता राशि दी है। विधायक प्रीतम पंवार चापड़ा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक वाहन चालक महादेव प्रसाद की पत्नी, मां और पिता से मुलाकात कर हर संभव मदद देने की बात कही है। मौसम खराब होने के कारण विधायक काथणा गांव में बबीता के परिजनों से मिलने नहीं पहुंच पाए। उन्होंने शादी में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed