फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   शहीद कुलदीप भंडारी की वीरता को किया याद

शहीद कुलदीप भंडारी की वीरता को किया याद

Thu, 18 Apr 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
शहीद कुलदीप भंडारी की वीरता को किया याद
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के अलेरू किल्लीखाल में बृहस्पतिवार को वीरचक्र विजेता शहीद कुलदीप सिंह भंडारी की स्मृति में मेला आयोजित किया गया। 11 वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कुलदीप को श्रद्धांजलि दी। युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अलेरू गांव निवासी कुलदीप सिंह भंडारी पंाचवीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। 1988 में वह श्रीलंका में शहीद हो गए थे। मरणोपरांत उन्हें वीरचक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी स्मृति में किल्लीखाल में 18 अप्रैल को मेला आयोजित किया जाता है। बृहस्पतिवार को 11 वीं गढ़वाल राइफल के जवान किल्लीखाल में बने शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचे। सूबेदार कमल सिंह राणा, धनपाल बिष्ट के नेतृत्व में शहीद भंडारी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। कहा युवाओं को कुलदीप की शहादत से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। शहीद की पत्नी जुपला देवी, मां पिगला देवी को सेना की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख जसवीर सिंह भंडारी, प्रधान आनंद ङ्क्षसह, दिनेश सिंह, रमेश चंद्र, घनश्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed