फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मवाड़ी के धार तोक में छह दिनों से पसरा है अंधेरा

मवाड़ी के धार तोक में छह दिनों से पसरा है अंधेरा

Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
मवाड़ी के धार तोक में छह दिनों से पसरा है अंधेरा

विज्ञापन
नई टिहरी। ऊर्जा निगम की लापरवाही ग्राम पंचायत मरवाड़ी के धारनामे तोक के विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। पिछले छह दिनों से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। धारनामे तोक में निवासरत 18 परिवारों को मोमबत्ती के सहारे राते गुजारनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिकायत दर्ज करने के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी समस्या जानने के लिए झांकने तक नहीं पहुंचे।

भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ मरवाड़ी गांव का धारनामे तोक सालभर पहले ही बिजली से रोशन हुआ था। लेकिन हर माह बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से फिर बिजली गुल है। गांव के कमल सिंह ने बताया कि दो बार ऊर्जा निगम अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कर दी गई है। वे झूठा आश्वासन दे रहे है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से बच्चें पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। यदि जल्द ही बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार का कहना है कि जेई को हर हाल में शुक्रवार तक मरवाड़ी पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed