{"_id":"5ca62dedbdec22140012ddf2","slug":"15543946841-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिलाओं की हितैषी : नीरू देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिलाओं की हितैषी : नीरू देवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। भाजपा की प्रदेश संयोजक नीरू देवी ने कहा कि भाजपा महिलाओं की हितैषी है। महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना शुरू की है। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की एक महिला को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने प्रदेश में किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया।
पत्रकार वार्ता में नीरू ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में नौ करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। बिना ब्याज के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पांच लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ढाई करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ है। सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। इन्हीं योजनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जनता के बीच वोट मांगने जा रही है।
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के नाम पर कुछ लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में 2007 में गो संरक्षण अधिनियम लागू किया है। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा राणा, बेबी असवाल, गीता नेगी, संजय नेगी, रवि सेमवाल, गोपीराम चमोली उपस्थित रहे।