फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बिना अनुमति के कार्यकर्ता ने शिफ्ट किया आंगनबाड़ी केंद्र

बिना अनुमति के कार्यकर्ता ने शिफ्ट किया आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के कार्यकर्ता ने शिफ्ट किया आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
नई टिहरी। बाल विकास विभाग की लापरवाही भिलंगना ब्लॉक के पौनाडा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों पर भारी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों की अनुमति के बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने केंद्र को गांव से एक किमी दूर शिफ्ट कर दिया है। इससे पौनाडा गांव के बच्चे पांच माह से आंगनबाड़ी में पढ़ने नहीं जा रहे हैं। पांच माह से बच्चे पोषाहार की सुविधा से भी वंचित हैं।
बच्चों को अक्षर ज्ञान देने के लिए पौनाडा में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की गई थी। केंद्र में 18 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन पांच माह पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अधिकारियों की अनुमति के बिना ही केंद्र को गांव से एक किमी दूर रगड़ी तोक में शिफ्ट कर दिया है। गांव से केंद्र दूर होने के कारण आठ बच्चे अक्षर ज्ञान के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की विधि रावत, शीशपाल सिंह रावत, समा देवी, अब्बला देवी, नत्थे सिंह राणा, धनपाल सिंह, मकान सिंह व गौतम ने बताया कि पांच माह से बच्चों को षोषाहार भी नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्व की भांति यथावत न रखने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पौनाडा गांव से आंगनबाड़ी केंद्र दूर शिफ्ट करने की शिकायत कल ही प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। बाल विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed