फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोकसभा चुनाव तैयारियों को युवा मोर्चा ने तेज की कसरत

लोकसभा चुनाव तैयारियों को युवा मोर्चा ने तेज की कसरत

Mon, 21 Jan 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव तैयारियों को युवा मोर्चा ने तेज की कसरत
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने कसरत तेज कर दी है। इसी श्रृंखला में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में नारा दिया लक्ष्य हमारा मोदी जी दुबारा। नए युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने कहा कि मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कर कार्यकर्ता सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ सकते हैं। बताया आठ फरवरी को टिहरी जिले में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10 फरवरी को कमल कप प्रतियोगिता के तहत खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दो मार्च को प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में कमल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। 22 फरवरी को नई दिल्ली विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देशभर के एक हजार युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन 28 जनवरी से उत्तराखंड प्रवास पर आ रही है। 29 जनवरी को देहरादून में युवा महोत्सव में सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय नेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़, महामंत्री विनोद रतूड़ी, प्रमोद बिष्ट, सुशील बहुगुणा, किशोर भट्ट, सुधीर बहुगुणा, निर्मल जगूड़ी, अरुण गौड़, पवन शाह, अमित रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed