फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दिखोलगांव के ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

दिखोलगांव के ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Mon, 21 Jan 2019 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
दिखोलगांव के ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर रोड का समान प्रतिकर दिए जाने की मांग को लेकर दिखोल गांव के ग्रामीणों ने कर्मिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। दिखोल गांव के ग्रामीण ऑल वेदर रोड का एक समान मुआवजा नहीं दिए जाने पर खफा हैं। ग्रामीण एक दर पर प्रतिकर भुगतान करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सोमवार से कर्मिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑल वेदर रोड में सभी को एक समान मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन पर मुआवजा वितरण में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। गांव की मीरा देवी और रणवीर सिंह रावत कर्मिक अनशन पर रहे। उनके समर्थन में उत्तम सिंह रावत, कमल सिंह और दयाल सिंह आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed