फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सेम मुखेम को पांचवा धाम घोषित करने की मांग

सेम मुखेम को पांचवा धाम घोषित करने की मांग

Wed, 16 Jan 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सेम मुखेम को पांचवा धाम घोषित करने की मांग
नई टिहरी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नई टिहरी आगमन पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने सेम मुखेम को पांचवा धाम घोषित करने, टिहरी झील से सटे स्यांयू-भैंगा-चौधार मोटर मार्ग पर सुरक्षा दिवार निर्माण करने, जूकांणी-भेलुंता मार्ग का डामरीकरण करने, लंबगांव और प्रतापनगर अस्पताल को एंबुलेंस देने, लोनिवि का खंड कार्यालय प्रतापनगर में खोलने की मांग की है। टिहरी गढ़वाल पूर्व अर्द्धसैनिक कल्याण समिति ने बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के सेवानिवृत्त सैनिकों को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम का लाभ देने की मांग की है। ज्ञापन पर संगठन के सचिव उत्तम सिंह रावत के हस्ताक्षर हैं। तिवाड़गांव के उप प्रधान विजयपाल सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह, कुशलानंद, देवेंद्र सिंह व जयेंद्र सिंह ने तिवाड़गांव को पर्यटन ग्राम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed