{"_id":"5c3f5d6ebdec2273492d764e","slug":"15476566815-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर गर्भवती महिलाएं समय से पहले करें भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर गर्भवती महिलाएं समय से पहले करें भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जमीनी स्तर पर कार्य करें, जिससे जनहित में उसके परिणाम जल्द समाने आ सके। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कमजोर गर्भवती महिलाओं को प्रसव तिथि से पहले ही अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करे, ताकि उन्हें दिक्कत न हो। सीएम को प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। सीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को सांसद और विधायक निधि का पैसा समय पर खर्च करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में सीएम ने 20 किमी बूढ़ाकेदार-भटवाड़ी मोटर मार्ग को जल्द जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ पहुुंचाने के लिए वीडियो क्लीपिंग बनाकर उसका प्रचार करें। पीपीपी मोड में दिए गए बेलेश्वर और देवप्रयाग अस्पताल में अभी तक विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने पर सीएम ने संबंधित विधायकों को विधायक निधि से ट्रांसफार्मर लगाने को कहा।
बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक धन सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ आशीष भटगाई, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी और डीएफओ डा. कोको रोसे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मार्च से पहले 10 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
नई टिहरी। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के शुभारंभ पर जिले के प्रभारी मंत्री और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मार्च से पहले विभिन्न विभागों में रिक्त 10 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि आयुष्मान योजना शुरू होने से पैसे के अभाव में अब किसी की अकाल मौत नहीं होगी। योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख का अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार मिलेगा। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बागवान पेयजल पंपिंग योजना पुनर्गठन के लिए 22 करोड़ की स्वीकृति देने पर सीएम का आभार जताया। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, घनसाली के शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़, दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी, कुसुम कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख मस्ता नेगी, बेबी असवाल, रविंद्र सेमवाल, विक्रम कठैत आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू करेंगे एयर एंबुलेंस सेवा
नई टिहरी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की साढ़े चार साल और राज्य सरकार के 20 महीने में किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुरूप काम कर रही है। इसके तहत राज्य के दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल और गर्भवती महिलाओं को दिक्कत होने पर तत्काल राहत देने के लिए 26 जनवरी से प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।