फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जल कलश यात्रा के साथ बनकुंडाली में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

जल कलश यात्रा के साथ बनकुंडाली में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
जल कलश यात्रा के साथ बनकुंडाली में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
कलश यात्रा में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। जल कलश यात्रा के साथ भदूरा पट्टी के सौड़-बनकुंडाली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। बनकुंडाली गांव के घांटिया नामे तोक से मुख्य गांव तक स्थानीय महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकाली। इस दौरान मां भगवती और भैरव देवता की डोलियों और भगवान कोटेश्वर महादेव के ढोल ने भी गांव के जल स्रोत पर स्नान किया। पहले दिन कथा का शुभारंभ करते हुए आचार्य प्रवीण पैन्यूली ने कहा कि मनुष्य को भागवत आदि सत्कर्म तभी प्राप्त होते हैं, जब वह छह इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ले। इस मौके पर कथा आयोजक विनोद प्रसाद रतूड़ी, रामचंद्र रतूड़ी, आचार्य विमल किशोर पैन्यूली, सुनील डबराल, राजेंद्र व्यास, संदीप व्यास, सुधीर पैन्यूली, प्रधान लोकेंद्र व्यास, गणेश प्रसाद रतूडी, लाखीराम, जय प्रकाश, वीरेंद्र रतूडी, महेश व्यास, जयदेव व्यास, उमाशंकर, शांति प्रसाद व्यास, हर्षमणी व्यास, कैलाश रतूड़ी, विशालमणी रतूड़ी, शूर्तानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed