{"_id":"5c3e0b2cbdec2273a3395f75","slug":"154757008811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह में ही उखड़ने लगा नौ करोड़ का डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह में ही उखड़ने लगा नौ करोड़ का डामर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। घुघुतीढुंगा-मैंडखाल मोटर मार्ग पर नौ करोड़ की लागत से बिछाया डामर चार माह में ही उखड़ने लगा है, जिससे जगह-जगह बने गड्ढे आए दिन दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने मानकों के अनुरूप डामरीकरण नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने काम की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धमाड़ी के प्रधान महावीर सिंह सेनवाल, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लाखीराम उनियाल और गिरीश बधानी ने सड़क पर घटिया डामर बिछाने का आरोप लगाया है। डीएम से निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस बाबत पीएमजीएसवाई के जेई शुभम नौटियाल ने बताया कि इन दिनों पाला गिरने से घुघुतीढुंगा-मैंडखाल मोटर मार्ग पर बिछाया गया डामर उखड़ गया है। पांच साल तक उसे ठीक करने की जिम्मेदार ठेकेदार की है।