फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पिलखी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार

पिलखी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार

Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पिलखी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार

विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में पिलखी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। सात जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये से पुरस्कृत किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को पुरस्कार के लिए चिह्नित किया था। इसके लिए जिले से पिलखी आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता रतूड़ी का चयन किया गया। ममता ने केंद्र का संचालन के साथ ही भिलंगना ब्लॉक में मातृत्व बंधन के तहत करीब पांच सौ गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया है। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड बनाने और टीकाकरण कराने में सराहनीय सहयोग किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सात जनवरी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ममता को पुरस्कार मिलने पर संगठन की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री, लक्ष्मी बिष्ट, बसंती राणा, ज्योत्सना बहुगुणा और बीना जोशी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed