{"_id":"5c3e0b01bdec22737d20b6f7","slug":"154757004418-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगाधार-कोट-चांजी सड़क निर्माण की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगाधार-कोट-चांजी सड़क निर्माण की जगी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सात साल से अधर में लटका मैगाधार-कोट-चांजी मोटर मार्ग के निर्माण पूरा होने की उम्मीद जग गई है। नौ किमी लंबे सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। सड़क बनने से ग्याहरागांव और हिंदाव पट्टी के गांवों के लोगों को 11 किमी की पैदल दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
भिलंगना ब्लॉक के आली, मुंडेती, सरूणा, कुकडियास, चौरा, करखेडी, कोट, घणातगांव, बुगाणी और चंाजी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2011-12 में 11 किमी मैगाधार-कोट-चांजी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने मैगाधार से आली तक ढाई किमी सड़क का निर्माण कर आगे का काम छोड़ दिया था। वन भूमि आड़े आने से लोनिवि ने शेष सड़क निर्माण करने से हाथ खड़े कर दिए थे। चार माह पूर्व उक्त पीएमजीएसवाई को हस्तांतरण हुई थी। सड़क निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद पीएमजीएसवाई ने टेंडर कर दिए हैं। पीएमजीएसवाई के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदार के साथ अनुबंध होते ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मोटर मार्ग बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष मित्रानंद नैथानी, सोबत लाल, ग्राम प्रधान सुमन नैथानी, पुरुषोत्तम सिंह, अनुसूया प्रसाद, कर्ण सिंह, सुंदर सिंह, जमुना प्रसाद, कमल सिंह, शंभू प्रसाद ने शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।