फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा लंबगांव बाजार

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा लंबगांव बाजार

Sun, 13 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा लंबगांव बाजार
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के विधायक विजय पंवार ने लंबगांव बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए विधायक निधि से 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। विधायक ने कहा कि यदि और कैमरों की जरूरत पड़ी, तो वह अतिरिक्त धनराशि देंगे। इन कैमरों के लिए थाने में नियंत्रण कक्ष बनाया है।
विज्ञापन

प्रतापनगर के विधायक पंवार ने बताया कि लंबगांव बाजार विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदु है। लंबगांव की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि लोगों की शिकायत है कि आए दिन शराबी हुड़दंग करते हैं। ऐसे में इन गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए विधायक निधि से बाजारभर में चार लाख 26 हजार की लागत से 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कैमरों के लिए थाना लंबगांव में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। कहा कि अब हर गतिविधि की पुलिस को खबर रहेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed