फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जनता और पुलिस के बीच बनाएंगे तालमेल: डीएसपी

जनता और पुलिस के बीच बनाएंगे तालमेल: डीएसपी

Sun, 13 Jan 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
जनता और पुलिस के बीच बनाएंगे तालमेल: डीएसपी
नई टिहरी। टिहरी के नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल और कोतवाल प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठन, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक बैठक की। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच सही समन्वय बनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में सीओ उत्तम सिंह ने कहा कि दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं में अधिकतर मौत सिर पर चोट लगने के कारण होती है, इसलिए दुपहिया वाहन चालकों का हेलमेट पहनना जरूरी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल रखा जाएगा, जिससे किसी समस्या का आसानी से हल निकाला जा सके। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरीश पाल ने बौराड़ी में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा करने, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने की मांग की। नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डिंयूडी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की मांग की। कोतवाली निरीक्षक चौहान ने कहा शहर में पुलिस चौकसी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद उर्मिला राणा, साजिदा, अनीता थपलियाल, प्रदीप रावत, किशोर लाल चमोली, कर्म सिंह तोपवाल, जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, अजयपाल नेगी, राकेश लांबा, भगत सिंह चौहान, विनय जैन, विजय रावत, भूपेंद्र चौहान, प्रकाश कृषाली, तौफीक अहमद, मायाराम थपलियाल, एसआई नीतू रावत, सतीश चंद्र, एसएस हुसैन, मनवर नेगी, एसके नौटियाल, मयंक त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed