फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बालिका वर्ग की कबड्डी में खडसारी ने मारी बाजी

बालिका वर्ग की कबड्डी में खडसारी ने मारी बाजी

Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
बालिका वर्ग की कबड्डी में खडसारी ने मारी बाजी
नैनबाग (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ जाखधार में आयोजित चार दिवसीय 29वां भद्री घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न हो गया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत खडसारी विजेता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि निम के पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल (से.नि) ने जाखधार म्याणी में कबड्डी ट्रैक बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवा पहाड़ की शान है और वह देशभर में लोहा मनवा सकते हैं। यूथ फाउंडेशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा देश की रक्षा को तैयार हो रहे हैं। यूथ फाउंडेशन के माध्यम से म्याणी जाखधार मे सेना में भर्ती के लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत खडसारी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनबाग के बीच खेला गया, जिसमें खडसारी ने नैनबाग को हराया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष रमोला, सुंदर सिंह पंवार, समिति के अध्यक्ष अनिल कैंतूरा, राजेश सजवाण, जयेंद्र सिंह रमोला, किशन सिंह सजवाण, चैन सिंह, मुन्ना सिंह पंवार, कुलदीप चौहान, संजीव नौटियाल, मनोज गौड़, सुमारी लाल नौटियाल, चमन सिंह कैंतूरा, दिनेश पंवार, संदीप नौटियाल, गुरुदेव उनियाल, जीत गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed