{"_id":"5c00126ebdec22419820ae74","slug":"154350863519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बारात की निकाली शानदार झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बारात की निकाली शानदार झांकी
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर(टिहरी)। नगर पालिका के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन राम की बारात की भव्य झांकी एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।
रामलीला में परशुराम शिव का धनुष टूटने की सूचना से क्रोधित होकर विवाह मंडप में पहुंच जाते हैं। परशुराम के क्रोध की ज्वाला से जनकपुरी में खामोशी छा जाती है। परशुराम और लक्ष्मण में धनुष तोड़ने को लेकर बढ़ते संवाद को देखकर प्रभु राम आगे आकर शांत करवाने का प्रयास करते हैं। अयोध्या से जनकपुरी के लिए प्रभु राम की बारात निकलती है, जनकपुरी में राम की बारात के दर्शन के लिए समूची जनकपुरी झूम उठी। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, राजवीर पुंडीर, बसंती नेगी, आशा टम्टा, जयपाल नेगी, मनवीर नेगी, नरपाल भंडारी, हितेश जोशी, शैलेंद्र नौटियाल, पवन ड्यूंडी, द्वारिका जोशी, दिनेश कर्णवाल, सुरेंद्र थपलियाल, राकेश बहुगुणा, विद्यासागर गौड़, महेश गुसाईं आदि थे।