{"_id":"5bfec949bdec22414a2af4e6","slug":"154342437414-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोबरा पुल निर्माण को रांची से टिहरी पहुंचे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोबरा पुल निर्माण को रांची से टिहरी पहुंचे विशेषज्ञ
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। डोबरा-चांठी पुल निर्माण फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है। पुल के टूटे सस्पेंडर जोड़ने के लिए रांची से दो विशेषज्ञ इंजीनियर नई टिहरी पहुंच गए है। बुधवार से उन्होंने पुल के टूटे सस्पेंडरों को जोड़ने की तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार से विधिवत पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
बीते 23 अगस्त को डोबरा-चांठी पुल के तीन सस्पेंडर टूट गए थे। सस्पेंडर टूटने से निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा टेढ़ा हो गया था, जिस कारण पुल को खतरा उत्पन्न हो गया था। लोनिवि निर्माण खंड टिहरी के सहायक अभियंता एसएस मखलोगा ने बताया कि झारखंड रांची की उषा माटिन कंपनी के विशेषज्ञों को पुल के शॉकेट दोबारा से सही करने के संबंध में पत्र भेजा गया था। बुधवार को रांची से दो विशेषज्ञ इंजीनियर नई टिहरी पहुंच चुके हैं। डोबरा पहुंचकर विशेषज्ञ इंजीनियरों ने पुल के टूटे सस्पेंडरों के मरम्मत की तैयारी कर ली गई है। जल्द ही पुल के सस्पेंडरों को जोड़कर पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। डोबरा पुल का काम वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। पुल निर्माण पर एक अरब 35 करोड़ खर्च हो चुके हैं।