{"_id":"5bfd7898bdec22419820ac7a","slug":"15433381825-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे के ढेर में दबने से एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे के ढेर में दबने से एक मजदूर की मौत
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बाईपास मोटर मार्ग पर सड़क की सुरक्षा दीवार लगाने के लिए खुदाई कर रहे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा है।
मौके पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक शैलेंद्र नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाईपास सड़क पर पुश्ता लगाने के लिए मजदूर खुदाई कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से सड़क का हिस्सा गिर गया और मजदूर अज्जू उरांव (25) पुत्र गंदूर उरांव निवासी ग्राम मलई, जिला गुमला झारखंड मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर बीआरओ कर्मचारियों की मदद से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो