फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Sat, 22 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा प्रशासन
नई टिहरी। हाईकोर्ट के निर्देश पर शुरू की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सफल बनाने के लिए डीएम सोनिका ने राजस्व विभाग, पुलिस, पालिका, पुनर्वास, लोनिवि और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वालों को जल्द नोटिस जारी करें, जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो 25 सितंबर से बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान टीम के साथ तीन एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गई है। साथ ही मुनिकीरेती से भी अतिक्रमण हटाने कैंपटी में अतिक्रमण चिह्नित करने को कहा गया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह नगर क्षेत्र का दौरा कर जहां भी अतिक्रमण किया गया है, उन्हें नोटिस देकर उन्हें खुद ही हटाने को कहें। 25 सितंबर से बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। डीएम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम के साथ तीन एंबुलेंस और चिकित्सकों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। टीम को अतिक्रमण हटाने की रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। बैठक में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed