{"_id":"6aec87e459b535305c0ff36e","slug":"debris-dumped-in-the-naingaon-stream-has-damaged-farmers-fields-tehri-news-c-50-1-nth1001-122230-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नैनगांव गदेरे में मलबा डालने से काश्तकारों के खेतों पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नैनगांव गदेरे में मलबा डालने से काश्तकारों के खेतों पहुंचा नुकसान
Thu, 05 Nov 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर के नैनबाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-यमुनोत्री 507 के चौड़ीकरण का मलबा नैनगांव के गदेरे में डाले जाने से कई काश्तकारों के खेत मलबे की चपेट में आने से नुकसान पहुंचा है। प्रभावित ग्रामीणों की ओर से एनएच से क्षतिपूर्ति देने की मांग उठाई गई है।
एनएच 507 के चौड़ीकरण से नैनगांव के काश्तकारों की आजीविका पर भारी पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान गब्बर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, पवन सिंह आदि का कहना कि ग्रामीणों के विरोध के बाद भी ठेकेदार लगातार मलबे को नैनगांव के गदेरे में डाल रहे थे। मलबे के कारण गांव के 7-8 परिवारों के सिंचित खेतों को नुकसान पहुंचा है। बताया कि गदेरे से ग्रामीणों की सिंचाई गुल निकलती है मलबे से गूलों को भी नुकसान पहुंचा है। गदेरे से खेतों में ग्रामीण टमाटर, मटर, पत्ता गोभी आदि नकदी फसलों का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलते है। सिंचाई गूलों के नुकसान से गांव के अन्य काश्तकारों पर भी प्रभावित होंगे। बरसात में गदेरे में फेंका गया मलबा पानी के तेज बहाव के साथ यमुना नदी में जाने से बाढ़ आ सकती है। इससे नदी के किनारे वाले खेतों को नुकसान पहुंच सकता है। कहा कि एनएच के अधिकारियों और ठेकेदार से गदेरे में मलबा न डालने की ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किए गया। नाराज ग्रामीणों को सड़क के चौड़ीकरण कार्य को बंद करवाना पड़ा। जब तक एनएच ग्रामीणों को उनके खेतों की क्षतिपूर्ति नहीं दे देता उनका विरोध जारी रहेगा।
इनका क्या है कहना-
मलबे के कारण जिन काश्तकारों के खेतों को नुकसान पहुंचा है, जल्द उसका आंकलन करवा दिया जाएगा। काश्तकारों के हितों को ध्यान में रखकर ठेकेदार को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच 507 बडकोट।