Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Negligence in solid waste management will be prosecuted, with municipalities instructed to increase fines.

Tehri News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, निकायों को चालान बढ़ाने के निर्देश

Thu, 05 Nov 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 05 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Negligence in solid waste management will be prosecuted, with municipalities instructed to increase fines.
- डीएम नितिका खंडेलवाल ने की समीक्षा बैठक, कूड़ा वाहनों में चार कंपार्टमेंट और जीपीएस लगाने के साथ लिगेसी वेस्ट हटाने पर दिया जोर
विज्ञापन

नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बीडब्ल्यूजी पंजीकरण और उससे संबंधित कार्रवाई, चालान, लिगेसी वेस्ट, कूड़ा एकत्रीकरण प्लांट की स्थिति, कूड़ा वाहनों में जीपीएस और निकायों में आरआरआर सेंटर की स्थापना करने पर चर्चा की गई। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में चंबा के अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1466 चालान किए गए हैं जिनमें सर्वाधिक चंबा में 297, मुनिकीरेती-ढालवाला में 249 और नरेंद्रनगर में सबसे कम 24 चालान किए गए हैं। सभी निकायों को चालान की संख्या बढ़ाने के साथ ही प्रभावी चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि सितंबर 2026 में रिंग फेंस्ड अकाउंट से सभी निकायों को कूड़ा वाहनों में चार कंपार्टमेंट और जीपीएस स्थापित करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संबंधित क्षेत्रों से लिगेसी वेस्ट हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निकायों में कूड़ा संवेदनशील स्थल चिह्नित कर फोटोग्राफ के साथ अगली बैठक में उसका विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, ईओ चंबा प्रशांत चौधरी, गजा के ईओ रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed